जब कोई व्यक्ति अपने पसंदीदा कपड़े खरीदता है तो उसकी यही ख्वाहिश होती है कि वह कपड़े हमेशा ऐसे ही बने रहें। लेकिन जब उसे आप धो लेते हैं तो उसकी चमक वैसी नहीं रहती और ऐसा लगता है जिसे आपने उसे सैकड़ों बार पहन लिया हो। कई बार तो कपड़ों के रंग भी उड़ जाते हैं या उसमें रोएं आ जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने कपड़े नए जैसा रख सकते हैं औप हर बार नए कपड़े खरीदने के पैसे बचा सकते हैं-


advertisement:


अगर स्वेटर पर रोएं हो गए हैं तो रेजर का इस्तेमाल करें। रेजर को हल्के से स्वेटर पर चलाएं जिससे रोएं निकल जाएं।

अगर कोई ड्रेस सिकुड़ गया हो तो बेबी शैम्पू से इसे री.स्ट्रेच करें। अगर आपका टी-शर्ट सिकुड़ गया हो तो इसे गर्म पानी से गीला करें और फिर उसमें बेबी शैम्पू मिलाएं और उसके कुछ घंटों के लिए भिगो दें। पानी से निकालकर इसे धोएं और सूखने से पहले स्ट्रेच करें।

जींस को हर दिन धोने से बचें। जींस के रंग तब तक फेड नहीं होते, जब तक कि उसे नियमित रूप से धोया न जाए। एक परफेक्ट फेडेड लुक सभी मिल सकता है जब जींस को धोया न जाए। जींस न धोने से उसमें बदबू आ सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए जींस को प्लास्टिक जिप-लॉक में रखें और उसे रातभर फ्रीज में रखें।

अगर आपके पास आपकी ड्रेस को प्रेस करने का समय नहीं है तो कपड़ों पर थोड़ा पानी छिड़के और सल हटाने के लिए उसे अच्छे से शैक करें।

कभी भी अपने कपड़ो पर परफ्यूम छिड़कने की गलती न करें। इससे उन पर दाग लग सकते हैं। अगर आप कपड़ों को दाग से मुक्त रखना चाहते हैं और नया ही लुक बनाए रखना चाहते हैं तो इसे अवॉइड करें। कपड़ों की बजाए स्कीन पर स्प्रे करें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uqbqmj
via Latest News in Hindi

0 Comments