दाग को निकालने का भी होता है अपना एक तरीका

कई बार ऐसा होता है कि कुछ खाते-पीते वक्त कपड़ों पर दाग लग जाते हैं। ऐसे में व्यक्ति परेशान हो जाता है। अगर दाग को सही तरह से न निकाला जाए तो इससे कपड़े खराब हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप कुछ घरेलू उपायों के जरिए इस परेशानी से निजात पा सकते हैं-
अगर कपड़ों पर आलू के दाग लगे हैं तो पहले दाग पर गीला कपड़ा फिराएं। फिर उस पर स्पॉट रिमूवर हल्के-हल्के मलें। इसके बाद हल्के गर्म पानी में धोएं व सुखाएं।
वहीं शकरकंद खाते-खाते दाग लग गया है, तो उसके पीछे की ओर से कपड़ा गीला करें। एक बड़ा चम्मच बर्तन धोने का पावडर 2 कप पानी में मिलाकर इस पर गोल-गोल हाथ फिराते हुए लगाएं। फिर सुखा लें।
खाना खाते समय सब्जी की तरी गिरना बेहद आम है। ऐसे में तुरंत उसे पोंछकर स्पॉट रिमूवर लगाएं। फिर रात भर एनजाइम डिटर्जेंट के पानी में भिगो दें। फिर गर्म पानी में धोकर सुखा लें।
कपड़े पर लगे चाय के दाग को छुड़ाना काफी मुश्किल होता है। इसे हटाने के लिए पानी में शकर घोलें व दाग वाले कपड़े को इस पानी में कुछ मिनट भिगोकर रखें। फिर हल्के गर्म पानी में धोकर सुखा लें।
चॉकलेट के दाग छुड़ाने के लिए उसे पोंछकर स्पॉट रिमूवर लगाएं। उससे हल्के-हल्के घिसें व फिर गर्म पानी व ब्लीच से धोकर सुखा लें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Fr963H
via Latest News in Hindi
0 Comments