गौतम बुद्ध नगर में दो लाख से ज्यादा शिक्षित और कुशल युवा बेरोजगार: डॉ. अरविंद सिंह

नॉएडा/ग्रेटर नॉएडा: लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क किया। स्वर्ण नगरी स्थित पार्शनाथ प्लैटिनम से कार्यक्रम की शुरुआत की वहां उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं जानी और इन लोकसभा चुनाव में समर्थन की मांग भी की। वहीं दादरी स्थति फूलपुर गांव में भी जनसभा का आयोजन किया गया जिसमे डॉ. अरविंद ने सभी गांव वालों से मुलकात की और गांव के प्रसिद्ध रतनवीर बाबा मंदिर के भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अरविंद ने कहा कि इस वक़्त बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है ज्यादातर युवा बेरोजगार हैं। केवल गौतम बुद्ध नगर में ही दो लाख से ज्यादा शिक्षित और कुशल युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने बताया कि जिस सरकार ने हमसे वादा किया था कि हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार दिए जायेंगे, कोई भी युवा साथी बेरोजगार नही बैठेगा और आज आप सभी देख सकते हैं कि स्थिति क्या है। वर्तमान सरकार की गलत अर्थव्यवस्था नीतियों की वजह से रोजगार देना तो दूर पिछले एक साल में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरियां चली गई हैं।
बेहतर भविष्य के लिए मौजूद सभी लोगों से कांग्रेस को चुनने की और अपना पूर्ण समर्थन देने की भी मांग की। डॉ. अरविंद ने गांव में पद यात्रा कर सभी लोगों से घर-घर जाकर मुलकात की और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कांग्रेस लोकसभा प्रभारी छायानिका उनियाल भी मौजूद रहीं। इस जनसभा के बाद दादरी स्थित हबीबपुर गांव और हल्द्वानी में भी जनसभा का आयोजन किया गया।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ty5UYX
via Latest News in Hindi
0 Comments