चीनी फोन मेकर कंपनी वीवो ने अपना वी15 स्मार्टफोन भारतीय मार्किट में पेश कर दिया है| इस फोन की कीमत 26, 990 रखी गई है| इससे पहले कंपनी ने फरवरी में वीवो वी15 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया था जिसकी कीमत 28,990 रुपय रखी गई थी|


advertisement:


वीवो वी15 स्मार्टफोन को रॉयल ब्लू, फ्रोज़न ब्लैक, ग्लैमर रेड में पेश किया गया है| ग्राहक इस फोन की प्री- बुकिंग वीवो इंडिया इ-स्टोर, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल से 25 मार्च से कर सकेंगे| इसके अलावा यह फोन ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा| इस फोन की बिक्री 1 अप्रैल से शुरू होगी| इस हैंडसेट पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन दिया जा रहा है| वहीं, एसबीआई के डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को इस फोन को खरीदने पर 5% का कैशबैक भी मिलेगा| इस फोन पर जियो 4जी यूज़र्स को 3.3 टीबी तक का 4जी डाटा भी दिया जा रहा है|

इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जो पिक्सेल रिज़ोल्यूशन 1080×2340 और आस्पेक्ट रेश्यो 19.5: 9 के साथ आता है| इस हैंडसेट में ऑक्टा कोर मीडिया तक पी70 एसओसी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दी गई है| यह हैंडसेट फनटच ओएस 9 एंड्रॉइड 9 को सपोर्ट करता है| इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है|

कैमरे के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जो 12 मेगापिक्सेल , 8 मेगापिक्सेल का है | इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सेल का सेंसर है जिससे सेल्फी ली जा सकती है| इस हैंडसेट में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है|



from व्यापार – Navyug Sandesh https://ift.tt/2U9gp9q
via Latest News in Hindi

0 Comments