मोहाली,25 मार्च (निस)
अपने नाम की जाली ई-टिकट तैयार करके एयरपोर्ट के डिपॉर्चर एरिया में सिक्योरिटी घेरे को चकमा देकर धोखे से दाखिल हुए 2 व्यक्तियों को सीआईएसएफ द्वारा कब्जे में लेकर एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले किया गया। डीएसपी एयरपोर्ट थाना हरसिमरत सिंह बल ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिनकी पहचान राजन जुनेजा निवासी धर्मपुरा जिला लुधियाना व नवीन कुमार निवासी न्यू हरमेश नगर टिब्बा रोड लुधियाना के रुप में हुई है। आरोपितों को सोमवार को मोहाली अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
हैदराबाद फ्लाईट की थी जाली टिकट : सीआईएसएफ यूनिट के एक्साईज इंस्पेक्टर एसके शाव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आज दोपहर 3 बजे फ्लाईट नंबर 6ई 274 हैदराबाद जा रही थी। उस समय राजन जुनेजा व नवीन कुमार आज जाली ई-टिकट लेकर एयरपोर्ट में दाखिल हो गए थे। ये टूर एंड ट्रैवल का काम करते हैं। दोनों को सीआईएसएफ ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह बोर्डिंग पास लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे। जब उनकी टिकट चैक की तो वह जाली निकली। डीएसपी बल ने बताया कि उक्त दोनों के साथ चार पैसेंजर ऐसे थे जिन्होंने तिरुपति बालाजी (हैदराबाद) जाना था। वे लोग उनके रिश्तेदार थे। दोनों ने रिश्तेदारों को अपना रौब दिखाने के लिए जाली ई-टिकटों का इस्तेमाल किया। राजन जुनेजा एक साल पहले डोमेस्टिक फ्लाईट से घूमने गया था उसने उसी टिकट का इस्तेमाल किया।

The post एयरपोर्ट डिपार्चर एरिया में घुसे 2 व्यक्ति, काबू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2TXwIXQ
via Latest News in Hindi

0 Comments