लोकसभा चुनाव 2019: “आओ मिलकर देश बनाएं” टैग लाइन के साथ जारी हुआ का एनसीपी घोषणा पत्र

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने मुंबई और नई दिल्ली में एक साथ पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि इसका टैग लाइन है-आओ मिलके देश बनाये।
पार्टी ने सभी गरीब, छोटे और सीमांत किसानों के लिए पूर्ण कर्ज माफी का वादा किया है। नई दिल्ली में घोषणापत्र जारी करते हुए, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. पी. त्रिपाठी ने कहा कि समग्र दृष्टिकोण अपनाकर किसानों को पारिश्रमिक रिटर्न सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कहना है कि 24 पृष्ठों के घोषणा पत्रमें देश की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक परिस्थितियों का चित्रण किया गया है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले। यह कहा जा रहा है बहुत दिनों से लेकिन हुआ नहीं। किसानों के ऋण माफी का दो-दो बारी हम लोगों ने प्रयास किया एक बार राष्ट्रीय स्तर पर यूपीए की सरकार ने उस समय तक जितना ऋण था उसको माफ किया लेकिन उसके बाद भी साहुकारों को जो ऋण है उसके कारण बहुत से आत्म हत्याएं किसानों की हो रही हैं।
घोषणा पत्र में वित्तीय विकास, रोजगार सृजन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के उन्नयन, श्रम और कर कानूनों में संशोधन, स्वास्थ्य सुविधा का अधिकार और ग्रामीण विकास तथा पार्टी के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया गया है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2URcV8J
via Latest News in Hindi
0 Comments