दरअसल बियर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इसका सही प्रयोग शरीर को लाभ देता हैं। वैसे तो अधिकांश पुरुष बियर पीना बेहद पसंद करते हैं।इस के प्रयोग से त्वचा के पोर्स में जमा गंदगी साफ हो जाती है । बियर में मौजूद यीस्ट चेहरे के पीपंल्स तथा दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करता है पर इसका सही ढंग से प्रयोग करना बेहद जरूरी है।

थोड़ी सी बियर लीजिए, फिर उसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा कर पानी से धो लीजिए। इससे चेहरे के ब्लैक हैड्स दूर हो जाएंगे।

चेहरे पर निखार लाने के लिए दो चम्मच बियर में आधा चम्मच दही, ऑलिव ऑयल तथा बादाम का पेस्ट मिलकर चेहरे की मसाज कीजिए और 5 मिनट के बाद धो लीजिए।

आधा छोटा चम्मच बियर में अंडे का सफेद भाग डालकर चेहरे पर लगाने से तव्चा में कसाव आता है और रंग भी निखरता है।

बियर में एक चम्मच टमाटर का रस मिलाएं तथा इससे 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करने से दाग-धब्बे दूर होते हैं।

मुहांसे दूर करने के लिए एक चम्मच बियर में दही, शहद और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कीजिए। इसे चेहरे पर लगाने से काफी निखार आता है।

थोड़ी-सी बियर में एलोवेरा जैल मिलाकर चेहरे पर मसाज करने से झुर्रियां दूर होती है और त्वचा में निखार भी आता है।

सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद आक का पौधा, जानिए कैसे



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3Gg0c6C
via Latest News in Hindi

0 Comments