ये काम भूल कर भी भोजन के बाद ना करें

हम स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन पर निर्भर है। सही वक्त पर भोजन करना भी आवश्यक है। और गलत समय किया गया भोजन हानिकारण हो सकता है। चलिए जानते हैं कि भोजन करने के बाद क्या-क्या नहीं करना चाहिए।
सिगरेट : खाने के बाद सिगरेट पीने से सेहत को बहुत हानि पहुंचती है। एक सिगरेट 10 सिगरेट के समान हानिकारक होती है। इससे कैंकर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
फल खाना : खाना खाने के बाद फल खाने से पेट में हवा भर जाती है। जिससे फल फायदे देने की बजाए नुकसान देते हैं। इसलिए भोजन खाने के 1-2 घंटे पहले या बाद में ही फल खाएं।
चाय पीना : खाने के शीघ्र बाद चाय पीने से खाने में मौजूद प्रोटीन सख्त हो जाता है। जिससे खाना आसानी से नहीं पच पाता है।
नहाना : खाने के तुरंत बाद नहाने से हाथ-पैर में रक्त प्रवाह की वृद्धि तेजी से होती है,जिससे शरीर के बाकी अंगों में खून की मात्रा कम हो जाती है। जो पाचन तंत्र को भी कमजोर बनाती है।
नींद : खाना आसानी से पचाने के लिए खाना कहते ही तुरंत न सोएं। इससे पेट में गैस की परेशानी हो सकती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3Dm89Wf
via Latest News in Hindi
0 Comments