व्यंजनों में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालने से ही उनका स्वाद बढ़ जाता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और कई दूसरे तत्व सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं, और साथ ही वजन कम करने में मददगार भी होते हैं ।

रोज़ सुबह गुनगुने पानी में नीबूं निचोड़ कर पीने के कई होते हैं। लेकिन इसके अलावा भी एक व्यक्ति को दिन में करीब 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। नींबू पानी में स्वाद के लिए चीनी के बजाए शहद भी मिलाया जा सकता है।

हालांकि खाने में फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ने और मांस और मीठे को कम करने से वजन कम करने में मदद मिलती है । अपने सलाद या किसी और व्यंजन में नींबू का रस मिलाएं। विटामिन सी के अलावा इसमें पोटैशियम भी होता है , जिससे तंत्रिका तंत्र, हृदय और मांसपेशियां ठीक से काम करती हैं।

नीम्बू के रस में बैक्टीरिसाइडल गुण पाए गए हैं। जिससे यह पाचन में मदद करता है। साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया को आंत में ही मारने का काम करता है और यूरिन के साथ इन्हें शरीर से बाहर निकाल देता है। पेट और आंतों को स्वस्थ रखने में इसकी अहम भूमिका है।

अपनाएं ये आसान तरीका, गर्दन के दर्द को दूर करने के लिए



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3pg5wQM
via Latest News in Hindi

0 Comments