पानी को ताम्बे के बर्तन रखकर पीने से स्वास्थ्य में बहुत लाभ होता है। आयुर्वेद के अनुसार भी शरीर से जुड़ी सारी समस्याएं को दूर रख पाने में तांबे में रखा हुआ पानी लाभदायक है। इसलिए आज हम आपको इसके कुछ ऐसे फायदे बता रहे हैं।

थायराइड की बीमारी
शरीर में ‘थायरेक्सीन हार्मोन’ के सुंतलन बिगड़ने से थायराइड की बीमारी हो जाती है। इस समस्या में कई लोगों का वजन कम हो जाता है और किसी का जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है। इसके लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएं जिससे यह बीमारी नियंत्रण में रहती है।

अगर हो खून की कमी
शरीर में खून की कमी होने पर तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से फायदा होता है। इससे शरीर में ‘कॉपर’ की कमी दूर होती है।

गठिया का रोग
कमज़ोर हड्डियों की वजह से कई लोगों को गठिया और जो़ड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से फायदा होता है। इसमें शरीर में ‘यूरिक एसिड’ को कम करते हैं जिससे जो़ड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

वजन कम करना
मोटापा कम करने के लिए व्यक्ति को ‘एक्सरसाइज’ के साथ तांबे के बर्तन में रखा पानी भी पीना चाहिए।इससे शरीर की वसा कम होती है ।

पेट की बीमारियां
तांबे के बर्तन में रात भर पानी रख कर सुबह खाली पेट पीने से पेट साफ होता है। इसमें रखे पानी को शुद्ध माना जाता है जो ‘डायरिया’ और पेट की अन्य बीमारियों को पैदा होने से रोकता है। इसके अलावा यह पाचन क्रिया को भी सही ढंग से काम करने में मदद करता है

हमारी सेहत के लिए होता है बहुत लाभदायक, गोंद कतीरा, जानिए कैसे



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3dhvPQO
via Latest News in Hindi

0 Comments