बना देगी आपको जवानी में ही बूढा, आपकी ये एक गलती

अमूमन लोगों की चाहत होती है कि वे लंबे समय तक जवां बने रहेंगे लेकिन सिर्फ चाहने भर से ही कुछ नहीं होने वाला। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पडता है। कभी-कभी देखने में आता है कि आप अनजाने ही कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण आप समय से पहले ही बूढे नजर आने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं उस गलती के बारे में-
आपकी यह गलती है कोल्ड ड्रिंक्स पीने की आदत। अगर आप कोल्ड ड्रिंक्स पीने के शौकीन हैं तो अब आपको सतर्क हो जाने की आवश्यकता है। इसके कारण आप अपनी उम्र से 5 से 8 साल तक बडे दिख सकते हैं।
कोल्ड ड्रिंक्स में फास्फोरिक एसिड पाया जाता है, जो आपको जवानी में ही बूढा दिखाने के लिए जिम्मेदार होता है।
इतना ही नहीं, कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन से मोटापा बढ़ता है। क्योंकि इसमें जरूरत से ज्यादा शुगर और केमिकल होते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3IfJN49
via Latest News in Hindi
0 Comments