5 घरेलू उपाय उल्टी रोकने के, जानिए यहाँ

भले ही आपको किसी भी गंभीर समस्या की वजह से उल्टी क्यों न हो रही हो। हम उल्टी रोकने के घरेलू उपाय आपको बताने जा रहे हैं उन्हें आजमाने से उल्टी की छुट्टी होनी पूरी तरह तय है।
उल्टी रोकने के घरेलू उपाय –
नींबू और पानी
उल्टी होने पर एक ग्लास पानी में नींबू का रस और थोड़ी शक्कर घोल कर पीना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नींबू के रस में काला नमक और काली मिर्च डालकर पीने से उल्टी आनी बंद हो जाती है।
नींबू और नमक
नींबू को काटकर उसपर चुटकीभर कालीमिर्च का पावडर और सेंधा नमक डालकर आग पर सेंककर उसे चूसने से उल्टी और पेट के विकारों में तुरंत फायदा होता है।
तुलसी और शहद
उल्टी होने पर शहद और तुलसी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। तुलसी के रस में शहद मिलाकर पीड़ित को देने से फौरन राहत मिलती है।
प्याज और काली मिर्च
अगर आपको बार॰बार उल्टी हो रही है तो फिर एक प्याज का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा काली मिर्च का पावडर मिला लें। अब इस मिश्रण में से एक॰एक चम्मच हर दो घंटे पर लें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।
चावल का पानी
अगर आपको एसिडिटी की वजह से उल्टी हो रही है तो फिर पके हुए चावल से पानी यानी माड़ निकालकर उसे ठंडा कर लें। फिर उसका सेवन करें। इसके अलावा चावल के पानी में शहद डालकर पीना भी उल्टी में काफी कारगर माना जाता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/31eEIrz
via Latest News in Hindi
0 Comments