हमारी सेहत के लिए चुकंदर का जूस बेहद गुणकारी होता है, अगर हम इसमें शहद मिलाकर पीएं तो ये ओर भी ज्यादा गुणकारी होगा।

वैसे तो हम चुकंदर का यूज सलाद के रूप करते हैं, लेकिन अगर इसका जूस बनाकर पीया जाएं तो सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह शरीर में होने वाली कई बीमारियों से बचाता है। इसका जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा चकुंदर के जूस में शहद मिलाकर पीने से कई फायदे मिलते हैं।

चुकंदर में चीनी की जगह शहद मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। ये जूस एनीमिया और हार्ट की बीमारियों से बचाता है।

इसमें कैलोरी कम होने की वजह से शरीर फिट रहता है और वजन कम करने में भी इसका जूस काफी मददगार है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। ये इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाते हैं और कई रोगों से बचाते हैं। हर रोज एक गिलास चुकंदर के जूस में शहद मिलाकर पीना चाहिए।

इसके जूस और शहद दोनों में नाइट्रेट की मात्रा काफी होती है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं रहती।

चुकंदर के जूस में बड़ी मात्रा में फाइबर होता है जो कि पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उनके लिए ये जूस काफी गुणकारी होता है।

यह भी पढ़े:-

आईए जाने कैसे पहचाने विटामिन बी 12 की कमी को



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3jRbV39
via Latest News in Hindi

0 Comments