बदलते लाइफस्टइल के साथ-साथ हमारा खान-पान भी बदल रहा हैं। हम पौष्टिक चीजों के बजाय स्वादिष्ट चीजें खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। खानपान में परिवर्तन के चलते शरीर में कैल्शियम की कमी होना एक बहुत ही आम बात हो गई है,जो आगे चलकर स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। शरीर के स्वस्थ और संतुलित विकास के लिए हर उम्र में कैल्शियम की बहुत आवश्यकता होती है। बच्चों के शरीर, दांतों के आकार और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी कैल्शियम बहुत आवश्यक है।

कैल्शियम शरीर में लगी चोट, घाव, खरोंच आदि को जल्दी ठीक होने में बहुत मदद करता है। लेकिन यदि शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए, तो इसके दुष्प्रभाव भी बहुत होते हैं, जो हमें बीमार कर सकते हैं। इन बीमारियों के लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं। कैल्शियम नर्वस सिस्टम के संदेश मस्तिष्क तक पहुंचाने में बहुत सहायक है।

इसके अलावा बॉडी की प्रत्येक कोशिकाओं को कैल्शियम की आवश्यकता इसलिए होती है, क्योंकि हमारी बॉडी में स्किन, नाखून, बाल और मल के जरिए रोज ही कैल्शियम की कुछ मात्रा बहुत आसानी से नष्ट होती रहती है। इसलिए कैल्शियम की कुछ मात्रा नष्ट होती रहती है। इसलिए कैल्शियम का संतुलन बनाए रखने के लिए इसकी रोज ही पूर्ति कर ली जाए, तो अच्छा रहता है। यदि ऐसा नहीं होगा, तो हमारा शरीर हड्डियों से कैल्शियम लेने लगेगा। नतीजा बाहर से भले ही हम कमजोर ना लगें, लेकिन अन्दर ही अन्दर हड्डियाँ बहुत खोखली हो जाएंगी। यही नहीं, कैल्शियम हृदय, मांसपेशियों, ब्लड क्लॉटिंग के लिए भी बहुत आवश्यक होता है।

यह भी पढ़ें:-

जीरो फिगर पाना है तो अपनाएं ये उपाय



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3GsyB3d
via Latest News in Hindi

0 Comments