चलिए आज आपको टेस्टी पनीर तवा मसाला बनाने की विधि के बारे में बताते हैं, वैसे तो आपने इसका सेवन शादी या पार्टियों में किया होगा, यह खाने में बेहद लजीज होती हैं। पनीर तवा मसाला खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है। चलिए आपको बताते है इसका बनाने की विधि के बारे में…

आवश्यक सामग्री: 200 ग्राम पनीर, दो चम्मच बटर, आधा कप प्याज, आधा कप जीरा, एक चम्मच लहसुन पेस्ट, एक चम्मच पेस्ट अदरक,एक चम्मच पेस्ट हरी मिर्च, 1/4 चम्मच शिमला मिर्च, 1/4 चम्मच लाल मिर्च, एक चम्मच
हल्दी, एक चम्मच धनिया, 200 मि.ली टमाटर प्यूरी, सूखी मेथी के पत्ते धनिया गार्निश के लिए,पाव भाजी मसाला,नमक स्वादानुसार

ऐसे बनाईये पनीर तवा मसाला: सर्व प्रथम एक कडाही में बटर गरम कीजिए और इसके बाद इसें जीरा डालिए, जब जीरा भुन जाए तो इसमें प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लीजिए।

इसके बाद इसमें शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिला लीजिए और 2-3 मिनट के लिए पका लीजिए। अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए।

इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी और नमक डालकर मिलाएं, जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। अंत में इसमें पनीर और सूखी मेथी डालकर अच्छे से मिला लीजिए। तवा पनीर मसाला बनकर तैयार है, सर्व करने से पहले धनिए गार्निश कीजिए।

यह भी पढ़ें:-

जीरो फिगर पाना है तो अपनाएं ये उपाय



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3EjXtZ6
via Latest News in Hindi

0 Comments