बढ़ती उम्र में आपके चेहरे पर झुर्रियां और बारीक रेखाएं नजर आने लगती हैं। इसके लिए आप मार्केट में मिलने वाली कई एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ये क्रीम काफी महंगी आती हैं। इन पर आप पैसे खर्च करने की जगह घर पर अपना खुद का फेस पैक बनाएं। इन फेस पैक से आप लंबे वक्त तक जवां नजर आएंगी और चेहरे पर निखार भी आएगी।

एक टमाटर के जूस में दो चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे धो ले। स्किन पोर्स में कसावट आएगी।

अंडे का सफेद हिस्सा निकाल कर उसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिल कर फेंटे। इस मिश्रण को 15-20 मिनट चेहरे पर लगा कर धो ले। त्वचा खिल उठेगा।

फेस ऑयली हो , तो एक चम्मच नींबू के सूखे छिलकों का पाउडर, एक चम्मच सूखा पुदीना पाउडर और दही को मिला कर पेस्ट बनाएं। इन पेस्ट को 15-20 मिनट के लिए नियमित रूप से चेहरे पर लगाए।

एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में पके हुए पपीते का गूदा और दही मिला कर लगने से झाइयां दूर होगी।

एक चम्मच ताजी दही में कुछ बूंदे शहद मिला कर 15-20 मिनट तक फेस मसाज करें। इससे त्वचा में कसावट आएगा और झुर्रियां मिटेंगी।

सुबह उठते ही चमकेगी आपकी स्किन, सोने से पहले करें ये काम



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3juZlX6
via Latest News in Hindi

0 Comments