हर व्यक्ति की जीवनशैली उसकी नींद की ज़रूरत समझने का आधार होती है। नींद की क्वालिटी सीधे आपके मानसिक और शारीरिक सेहत और आपकी प्रोडक्टिविटी, इमोशनल बैलेंस, दिमाग और दिल की सेहत, प्रतिरक्षा प्रणाली, क्रिएटिविटी, जीवन शक्ति और यहां तक कि आपके वजन से लेकर आपकी रोजाना ज़िन्दगी को भी प्रभावित करती है। अगर आप कम से कम आठ घंटे की पूरी नींद नहीं लेते हैं तो आपको सेहत के कौन से नुकसान उठाने पड़ सकते हैं, यह आप नहीं जानते।

जब हम सो रहे होते हैं, तो हमारे शरीर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होते हैं जिनमें हमारा विकास, सुधार, कोशिकाओं का रिलेक्स होना एवं मानसिक विकास आदि। परंतु पर्याप्त नींद नहीं लेने पर आपको यह लाभ नहीं मिल पाते।

नींद पूरी नहीं होने पर शरीर व दिमाग को पूरी तरह से आराम नहीं मिल पाता, जिसके कारण शारीरिक दर्द, अकड़न जैसी समस्याएं होती है। इसके अलावा सिर का भारी होना, चिड़चिड़ापन भी आम बात है।

अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो यह आपकी मानसिक क्षमता और स्मरण शक्ति के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है। आपकी याददाश्त कम होती जाती है, यहां तक कि आपको भूलने की बीमारी भी हो सकती है।

आपके पाचन तंत्र पर भी कम नींद का काफी प्रभाव पड़ता है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, जिसके कारण आपको पेट साफ न होने या कब्ज की समस्या भी हो सकती है।

सुबह उठते ही चमकेगी आपकी स्किन, सोने से पहले करें ये काम



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3nt03Fp
via Latest News in Hindi

0 Comments