स्किन और बालों की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है कपूर, जानिए टिप्स

बाल और स्किन से जुडी समस्या आजकल आम बात बन गई है | ये सभी समस्याएं प्रदूषण, बदलती लाइफस्टाइल, गलत खान पान के कारण अकसर देखने को मिलती है| कपूर का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है| यूं तो कपूर धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है परन्तु इसका उपयोग करना शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है| इसको लगाने से स्किन और बालो की समस्याओं से आसानी से निजात पाया जा सकता है|
गर्मी में शरीर के विभिन्न अंगों में खाज-खुजली, रैशेज, डैंड्रफ आदि हो जाता है। ये सभी समस्याएं हमे न चाहते हुए भी परेशान कर देती हैं। इससे बचने के लिए आप कपूर की एक टिकिया को थोड़े से पानी में मिक्स कर लें| इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करके प्रभावित अंग पर लगाएं। फर्क महसूस होगा|
अगर आपके बाल छोटे है और आप बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते है तो कपूर आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप कपूर के तेल में अंडे या दही को मिक्स कर लें| अब ये मिश्रण करीब 30 मिनट के लिए अपने बालों में अप्प्लाई करें| फिर हेयर वॉश कर लें| ये आप करीब एक महीने में तीन बार करें| बाल बढ़ जाएंगे|
स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए आप 100 ग्राम नारियल के तेल में एक टिक्की कपूर की मिक्स कर लें। उसके बाद इसे अपनी स्किन पर अप्प्लाई करें। इसको लगाने से सभी स्किन से जुडी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।
कपूर को लगाने से लड़कियों की स्किन पर होने वाले रिंकल्स और दाग धब्बे भी ठीक हो जाएंगे। चेहरे के दागों से छुटकारा पाने के लिए नारियल के तेल में कपूर मिक्स कर लें और फिर स्किन पर लगाएं| डार्क स्पॉट से छुटकारा मिलेगा|
यह भी पढ़ें: सप्लीमेंट्स से तोड़े नाता रुख करे नेचुरल कैल्शियम की तरफ
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3hqhcNI
via Latest News in Hindi
0 Comments