अनचाहे तिल से हैं परेशान, तो अपनाए यह आसान तरीका

अगर गौरे चेहरे पर तिल हो तो वह आपकी खूबसूरती में दाग लगा सकता है। आपको बता दें कि वैसे तो तिल चेहरे की सुंदरता को बढ़ाता है लेकिन बहुत अधिक तिल चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने की बजाय कम कर देता है। चेहरे पर अधिक तिल होने पर लड़कियां बहुत परेशान रहती है और इसे हटाने के लिए कई उपाय करती है।
अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर तिलों को हटा सकती है। चलिए हम आपको घरेलू नुस्खे बताते है, जिससे आप चेहरे पर मौजूद तिलों को हटा सकते हैं।
अनानास : आपको बता दें कि अनानास में एसिडिक गुण पाए जाते हैं। तिल हटाने के लिए हर रोज अनानास का जूस दिन में 2-3 बार चेहरे पर लगाना चाहिए।
कच्चा आलू : कच्चे आलू का प्रयोग करने से चेहरे पर निखार आता हैं। तिल हटाने के लिए कच्चे आलू को चेहरे पर रगडऩा चाहिए। अगर आप चाहें तो इसका पेस्ट बना कर लगा सकते हैं।
सेब का सिरका : तिल हटाने के लिए रात को सेब के सिरके से चेहरे की मसाज कीजिए। सुबह चेहरा धो लीजिए। कुछ दिनों में ही तिल हल्के पड़ जाएगे।
केले का छिलका : तिल की परेशानी को दूर करने के लिए केले के छिलके का प्रयोग कीजिए। रात को केले के छिलके को तिल वाली जगह पर बांध कर सोए। इससे तिल साफ हो जाएगा।
स्किन और बालों की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है कपूर, जानिए टिप्स
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3k3v4iE
via Latest News in Hindi
0 Comments