डायरिया होने पर अपनाएं ये उपाय और पाएं निजात डायरिया से

दस्त पेट से संबंधित गंभीर रोग है जिसे डायरिया भी कहते है जो पूरी तरह पाचन तंत्र बिगड़ने के कारण हो सकती है। बड़े और बच्चे, दस्त और पेट में मरोड़ की गंभीर समस्या से कोई भी प्रभावित हो सकता है। यह एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसमें शरीर के अंदर पानी और नमक दोनों ही बहुत जल्द खत्म हो जाता है। डायरिया होने पर शरीर के अंदर बहुत अधिक कमजोरी आ जाती है।
खाने पीने की गलत आदतें दस्त के सबसे प्रमुख कारण है। इसके अलावा ज्यादा गर्मी और सर्दी लगने से भी बहुत पतले दस्त हो सकते है। दस्त एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसमे सामान्य से अधिक बार मल आए। इसमें बहुत जल्दी-जल्दी खाना भी पचने लगता है। हम आपकों को कुछ ऐसे उपाय बता रहे है जिनको अपनाकर आप इस परेशानी से जल्द छुटकारा पा सकते है।
दस्त को रोकने के लिए दही एक बहुत ही बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें जो बैक्टीरिया मौजूद होता है वो पेट में अच्छे बैक्टीरिया को पूरी तरह बनाए रखता है।
दालचीनी आपके पेट में खतरनाक बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं जिससे दस्त पूरी तरह रुक जाते हैं।
सूखी हुई अदरक को पीस कर आधे कप पानी में मिलाकर पानी को उबाल ले । इसके बाद उसे 5 से 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें। फिर दिन में 2 से 3 बार इसका सेवन करें।
संतरे में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि पाचन क्रिया को ठीक कर के दस्त रोकने में मदद करता है।
. हल्दी एक ऐसा एंटीबायोटिक है जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। यह आपके पाचन तंत्र को ठीक कर देता है। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी एक ग्लास गर्म पानी में मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके इसे दिन में 2 से 3 बार पीएं।
यह भी पढ़ें:-
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3zSuVmK
via Latest News in Hindi
0 Comments