पार्टी के बाद मेकअप को हटाना बहुत जरूरी होता है, अगर पार्टी के बाद मेकअप न हटाया जाए तो यह स्कीन के छिद्रों को बंद कर देता है। साथ ही मेकअप में मौजूद केमिकल स्कीन को नुकसान भी पहुंचाते हैं। इसलिए, सोने से पहले मेकअप उतारना बहुत जरूरी है।
यह हैं आंखों और चेहरे पर से मेकअप हटाने की कुछ आसान टिप्स-

घर पर एक अच्छा इंस्टेंट मेकअप रिमूवर बनाया जा सकता हैं, जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। दो चम्मच गुलाबजल में कुछ बूंदें बेबी ऑयल और तीन से चार बूंद नीबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को कॉटन बॉल में लगाकर चेहरा साफ करें। यह स्कीन को साफ करता है और मेकअप को अच्छी तरह हटाता है। साथ ही धूल-गंदगी भी बारीकी से साफ कर देता है।

ताजे दूध में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर इसे क्लींजर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। यह चेहरा साफ जरूर करता है, लेकिन ऑयली स्किन के लिए अच्छा उपाय नहीं है। ऑयली स्किन के लिए इसमें थोड़ा दही का पानी भी मिलाया जा सकता है।

बाजार में बहुत तरह के क्लींजर और मेकअप रिमूवर उपलब्ध हैं। इन्हें खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उसमें एल्कोहल न हों। एल्कोहल स्कीन के लिए नुकसानदायक होता है। यह इस्तेमाल के कुछ दिन तक तो फ्रेश लुक देते हैं, लेकिन फिर स्कीन को रुखा बना देते हैं।

मेकअप हटाने के बाद स्कीन को टोन अप करने के लिए टोनर लगाएं। उसके बाद मॉयस्चराइजर लगाएं, ताकि कुदरती नमी बनी रहे। नियमित क्लीनिंग, टोनिंग और मॉयस्चराइजिंग से स्कीन किसी भी तरह की समस्या से दूर रहती है और लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। इसे अपना रुटीन बना लें ताकि आपकी त्वचा हमेशा सुंदर और स्वस्थ बनी रहे।

मेकअप हटाने के लिए जो भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करें, उसे कॉटन बॉल की सहायता से ही साफ करें। चेहरे और गर्दन को थपथपाते हुए साफ करें। अगर एक बार ऐसा करने से मेकअप साफ न हो तो दोबारा कॉटन बॉल गीला करके चेहरा साफ करें। आंखें काफी सेंसिटिव होती हैं और उन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है।

फाउंडेशन, लिपस्टिक जैसे वॉटर बेस्ट फेशियल मेकअप किसी भी अच्छे क्लींजर से आसानी से साफ किए जा सकते हैं, लेकिन आई मेकअप जैसे- लाइनर, काजल और मस्कारा को हटाने के लिए अलग रिमूवर की जरूरत होती है। इसके लिए मेकअप रिमूवर सलूशन में अधिक ऑयल होना चाहिए।

अनचाहे बालों से है परेशान, तो जानिए ये आसान टिप्स



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3AjD593
via Latest News in Hindi

0 Comments