अनचाहे बालों से है परेशान, तो जानिए ये आसान टिप्स

अक्सर लड़कियां और महिलाएं अनचाहे बालों से परेशान रहती है। उन्हे महिने में बार-बार पार्लर जाना पड़ता है। क्योंकि अनचाहे बालों से लड़कियों की सुंदरता पर दाग लगा देते है। आपको बता दें कि लड़कियां अक्सर अपने होंठ के ऊपर तथा शरीर के अनचाहे बालों से परेशान होती है।
इन से छुटकारा पाने के लिए वे वैक्सिंग तथा शेविंग का सहारा लेती है, लेकिन वक्त की कमी होने की वजह से वह हमेशा वैक्सिंग नहीं करवा पाती। अगर आप चाहे तो अपने घर में ही कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर अपने शरीर और एपलिप्स के अनचाहे बालों से निजात पा सकती है।
चलिए आज हम आपको कच्चे पपीते की मदद से अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के तरीके के बारे में बताएंगे। कच्चे पपीते में एंजाइम होता है, जिसको रोजाना त्वचा पर लगाने से अनचाहे बाल जड़ से समाप्त हो जाते है। आप 2 तरीकों से कच्चे पपीते का पैक बनाकर अपने अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते है। चलिए जानते है पैक बनाने की विधि के बारे में…
कच्चा पपीता तथा हल्दी : इस पैक को बनाने के लिए कच्चे पपीते के कुछ टुकड़े काट लीजिए तथा उसका पेस्ट बना लीजिए। फिर इसमें एक चुटकी हल्दी डाल दीजिए। इस पेस्ट को उस जगह लगाएं जहां के बालों को निकालना हो। जब पैक सूख जाए तब इसे स्क्रब कर के निकाल दीजिए। इसको सप्ताह में दो बार प्रयोग कीजिए।
कच्चा पपीता, हल्दी, बेसन तथा ऐलोवेरा : इस पैक को बनाने के लिए कच्चे पपीते के कुछ टुकड़े काट लीजिए और फिर इन्हे पीस लीजिए। फिर इसमें ऐलोवेरा का पल्प, एक चुटकी हल्दी तथा बेसन मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब इस पेस्ट को त्वचा पर लगाकर सूखने दे तथा फिर इसे स्क्रब कर के निकालें।
कम पलकें झपकाना पड़ सकता है आप पर भारी, हो सकती है ये गंभीर बिमारी
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XhJWkW
via Latest News in Hindi
0 Comments