भोजन के बाद की गई ये गलतियां करती है आपको बीमार

भोजन सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं होता, बल्कि यह हमारे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इसलिए कहा जाता है कि हेल्दी भोजन करना चाहिए। लेकिन कुछ लोग हेल्दी फूड तो खाते हैं, लेकिन फिर भी वह बीमार ही रहते हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण भोजन के बाद उनके द्वारा की गई कुछ गलतियां होती हैं। तो चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में-
कुछ लोगों को भोजन के बाद धूम्रपान करने की आदत होती है। लेकिन भोजन के बाद धूम्रपान करने से गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
फल भले ही स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद हों लेकिन खाना खाने के बाद या साथ में फल नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से वह अमाशय में अटक जाता है जिससे यह सही समय पर आंतों तक नहीं पहुंच पाता और इससे पाचन संबंधित परेशानियां शुरू हो जाती हैं।
खाना खाने के बाद चाय पीने की गलती भूल से भी न करें। दरअसल, चाय की पत्तियों में एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। खाना खाने के बाद चाय पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
खाना खाने के तुरंत बाद सैर करने से भी बचना चाहिए। खाने के बाद तुरंत बाद वॉक करने से हैल्थ पर गलत असर पड़ता है। इससे पाचन संबंधित समस्याएं होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
कुछ लोग खाना खाते ही लेट जाते हैं, जबकि यह आदत बहुत गलत है। खाना खाने के कम से कम आधे घंटे के बाद सोना चाहिए। जो लोग खाने के तुरंत बाद सोने के लिए चले जाते है उनको पेट गैस और आंत में इन्फेक्शन से संबंधित परेशानियां हो सकती है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/37smJ0F
via Latest News in Hindi
0 Comments