इम्यून सिस्टम को मजबूती देने के लिए रखें इन बातों का विशेष ध्यान
यह तो हम सभी जानते हैं कि जिस व्यक्ति का इम्युन सिस्टम मजबूत होता है, वहीं बीमारियों को खुद से दूर रख सकता है। जब बदलते मौसम में हर घर में व्यक्ति बीमार पड़ता है तो यही सोचता है कि काश उसका इम्युन सिस्टम इतना स्टांग होता कि बीमारियां उसके आसपास भी नहीं पड़ती। अगर आप भी यही चाहते हैं तो इम्युन सिस्टम को मजबूती देने के लिए कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं-
इम्युन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए आयरन से समृद्ध खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करना बेहद आवश्यक है। खाने में आयरन की कमी न सिर्फ आपको एनीमियाग्रस्त बनाती है, बल्कि आपके इम्यून सिस्टम को भी कमजोर कर सकती है।
इसलिए अपने खाने में कुछ आयरनयुक्त खाद्यपदार्थ अवश्य शामिल करें। वैसे आप कास्ट आयरन के बर्तनों और पैन में खाना पका कर तथा खाने के समय चाय या काफी से दूरी बना कर भी शरीर में आयरन का स्तर बढ़ा सकते हैं।
प्रोबायोटिक की खासियत ही यही होती है कि यह इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं। प्रोबायोटिक्स फायदेमंद बैक्टीरिया हैं, जो आंत में रहते हैं और इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मददगार होते हैं।
साइट्रस फल जैसे संतरा, अंगूर और किनू में मौजूद विटामिन सी प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने का गुण रखता है। साथ ही यह त्वचा के लिए भी गुणकारी होता है और संक्रमण के सामने एक कवच के रूप में काम करता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3AgPA4J
via Latest News in Hindi
0 Comments