प्रेगनेंसी के दौरान महिला को सन्तुलित और पौष्टिक डाइट लेना बहुत जरूरी है। शिशु का स्वास्थ्य माँ के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। प्रेगनेंसी के दौरान आपको संतुलित रूप से फायदेमंद चीजों का सेवन करना चाहिए। आज हम बात करेंगे प्रेगनेंसी के दौरान घी खाने के फायदे के बारे में।

प्रेगनेंसी के दौरान घी खाने के फायदे

माँ के हष्ट पुष्ट होने से ही शिशु मे पोषण आता है। प्रेगनेंसी के दौरान घी खाने से गर्भवती महिला के शरीर को मजबूती मिलती है। घी शरीर की हर कमी को पूरा करता है और उसमे मौजूद आवश्यक तत्व माँ और शिशु दोनो सेहतमंद रखते हैं। डॉक्टर्स का भी यही कहना है की घी का सेवन गर्भवती महिलाओँ के प्रसव के दर्द को कम करता है और शिशु को जन्म लेने मे आसानी होती है।

घी और दूध के सेवन की मात्रा

घी और दूध का सेवन जितना लाभदायक है उतना हानिकारक भी हो सकता है। ज्यादातर गर्भवती महिलायें अपने शिशु की सेहत के लिये घी और दूध का सेवन अधिक मात्रा मे कर लेती हैं जो उनके शरीर मे वसा को बढ़ा सकता है और कई बार यह आपके पाचन तंत्र पर भी बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए घी का सेवन ज्यादा से ज्यादा 200 केलोरी तक ही करें जिससे आपको और अपके शिशु को आगे जीवन मे किसी तरह की शरीर सम्बन्धी परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए करना चाहिए नींबू का सेवन



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3sfr9lf
via Latest News in Hindi

0 Comments