अच्छी नींद पाने की ख्वाइश हर किसी को होती है| खराब स्वास्थ्य, टेंशन, स्ट्रेस, गलत लाइफस्टाइल, व्यायाम न करना, प्रॉपर डाइट न लेना आदि सभी समस्याएं लोगों की नींद उड़ा देती है| सही तरीके से नींद नहीं लेने से बहुत सी बीमारियां होने लगती है और पूरा दिन खराब जाता है। आप अगर पाना चाहते हैं अच्छी नींद तो इन चीज़ो को रखें ध्यान में –

सही खाना खाएं 

सही नींद पाने के लिए खान-पान एकदम प्रॉपर डाइट लेनी चाहिए। साथ ही रूटीन टाइम पर खाना खाना चाहिए| खाना खाने का सही समय रात्रि में 8- 8:30 बजे है| गलत खाना खाने से नींद नहीं आती| रात्रि में हल्का खाना खाएं| कैफीन युक्त चीज़ो का और सॉफ्ट ड्रिंक्स का इस्तेमाल बिलकुल न करें|

सोने का समय फाइनल करें

अगर चाहते है कि रात्रि में आपको अच्छी नींद आए तो हमेशा एक ही समय पर सोने की कोशिश करें। ज्यादा लेट सोना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है और साथ ही नींद भी बिगड़ती है। हमेशा एक टाइम पर उठे और एक टाइम पर सोएं।

धूम्रपान को दूर रखें

धूम्रपान का सेवन करने से हार्ट पर सीधा असर पड़ता है| अपनी हेल्थ को हैल्दी रखने के लिए धूम्रपान को कहे न। रिसर्च के अनुसार, जो लोग धूम्रपान करते है उनकी नींद नहीं करने वालो से चार गुना बिगड़ती है। इसके इस्तेमाल से नींद आने में परेशानी होती है।

बुक्स नियमित पढ़ें

अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान है तो अवश्य बुक्स पढ़नी शुरू कर दे| दिमाग को चलाने के लिए रोज़ाना किताबें पढ़नी शुरू कर दें। सोने से पहले करीब आधा या एक घंटा बुक्स पढ़े। ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आ जाएगी |

रूम का टेम्परेचर कम रखें

कमरे का टेम्परेचर कम या ज्यादा होता है तो भी बार बार नींद खुल जाती है| तापमान सही करने से लिए आप बार-बार बिस्तर से उठेंगे इसलिए बेहतर है कि आप सोने से पहले ही तापमान एडजस्ट करके ही सोएं|

हर्बल चाय का इस्तमाल

हर्बल चाय का सेवन करना सोने से पहले काफी अच्छा माना जाता है| इसके इस्तेमाल से स्वास्थ्य हैल्दी रहता है| साथ ही इस चाय का इस्तेमाल करने से नींद आने में कोई परेशानी भी नहीं होती।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VKC2Q9
via Latest News in Hindi

0 Comments