नींबू देखने में भले ही छोटा सा हो, लेकिन वास्तव में यह बहुत ही गुणकारी होता है। अक्सर लोग इसका प्रयोग अपने व्यजंनों का जायका बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन इसकी मदद से तैयार की गई चाय सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचाती है। तो चलिए जानते हैं लेमन टी पीने के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में-

अगर नींबू की चाय का सेवन नियमित रूप से सुबह किया जाए तो इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। ऐसा इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड के कारण होता है।

यह आपके दिल के लिए भी बेहद लाभकारी है। दरअसल, लेमन टी में फ्लेवोनोइड्स नामक केमिकल पाया जाता है, जो धमनियों में रक्त के थक्के नहीं बनने देता और नींबू के इसी गुण के चलते हार्टअटैक का खतरा कम होता है।

नींबू विटामिन सी से युक्त होता है। ऐसे में लेमन टी का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सकारात्मक असर डालता है।

अगर बदलते मौसम में आप सर्दी और फ्लू जैसी समस्या से दूर रहना चाहते हैं तो डाइट में लेमन टी अवश्य शामिल करें।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए आम के पत्ते है मददगार



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VrEfzx
via Latest News in Hindi

0 Comments