जानें प्रेगनेंसी के दौरान पेन किलर का इस्तेमाल सही या गलत

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याएं जैसे सिरदर्द, बदनदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना, उल्टी आदि होती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली समस्याओं के पीछे का कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव होते हैं।
कई बार महिलाएं इन्हें सामान्य रूप से होने वाली समस्या समझकर पेन किलर का सेवन कर लेती हैं। पेन किलर खाने से इन समस्याओं से तो निजाद मिल जाती है लेकिन इससे कई अन्य गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैँ।
पेन किलर आपके शरीर में होने वाली समस्या को पूरी तरह ठीक नहीं करते बल्कि वो आपके शरीर को दर्द से छड़िक रूप से राहत दिलाते हैं। जैसे ही इनका असर खत्म होता है, आपके शरीर को पुनः दर्द का अहसास होने लगता है। साथ ही इन पेन किलर दवाइयों में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जो आपके शरीर में कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकते हैं।
ये रक्त में घुलकर आपके गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे शिशु को कई तरह की गंभीर समस्याएं होती हैं। ये पेन किलर बहुत ही गर्म होते हैं जिनका सेवन करने से आपका गर्भपात भी हो सकता है। साथ ही ये आपकी किडनी को भी नुकसान पहुँचाती हैं। इसलिए यदि आपको इस तरह की कोई भी समस्या है तो पेन किलर लेने की बजाय पहले डॉक्टर से इस बारे में सलाह लें।
यह भी पढ़ें:
किस तरह से आप हाई कॉलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं आइए जाने
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XfN14t
via Latest News in Hindi
0 Comments