पाइन नट्स को चिलगोजा भी कहा जाता है। यह एक तरह का खाद्य बीज होता है जो शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन और फैट पाया जाता है। वहीं, इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है। चिलगोजा नट्स को खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। यह बीज विटामिन ई, विटामिन बी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है।

जानें पाइन नट्स के फायदे

पाइन नट्स के सेवन से मोटापे को कम किया जा सकता है। यह नट्स भूख को कम करने में भी मददगार है। ज्यादा भूख लगने पर इन नट्स का उपयोग करना चाहिए। भूख शांत हो जाएगी।

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर पाइन नट्स कैंसर और अन्य कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद हैं।

बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सिडेंट पाइन नट्स में अधिक होता है जो आंखों के लिए बहुत लाभदायक है। इसको खाने से आंखों की रौशनी बेहतर बनती है।

विटामिन ई से अधिक पाइन नट्स को खाने से स्किन को हैल्दी बनाया जा सकता है।

अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर चिलगोजा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद है। टोकोफेरोल एंटीऑक्सीडेंट इसमें मौजूद होता है जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।  यह नट्स हार्ट संबंधी बीमारियों से बचाता है।

रोज सुबह बासी मुंह गर्म पानी पीने से ये होते है गजब के फायदे



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3Ab6lxU
via Latest News in Hindi

0 Comments