तुलसी एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका इस्तेमाल अकसर पूजा पाठ में किया जाता है। इस पौधे की हिंदू परिवारों में आराधना की जाती है। धार्मिक कार्यों के अलावा इसे कई बीमारियों को दूर करने में भी उपयोग में लिया जाता है। इसके सेवन से सर्दी-खांसी से निजात पाया जा सकता है। यह शरीर के लिए दवाइयों की तरह काम करती है।  आइए जानें इसके लाभ :-

अनियमित माहवारी की समस्या को दूर करें

महिलाओं में होने वाली अनियमित माहवारी की समस्या से निजात दिलाने में तुलसी लाभदायक है।  इसके बीज का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।  इसके अलावा तुलसी के पत्तों का रोज़ाना सेवन करना भी फायदेमंद है।

सर्दी जुकाम से निजात दिलाए

तुलसी का सेवन सर्दी- जुकाम को दूर करने में बहुत लाभदायक है।  मिश्री, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते के मिश्रण को पानी में डालकर कुछ देर तक उबाल लें।  इससे बहुत लाभ मिलेगा।

दस्त से छुटकारा दिलाए

पेट संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में तुलसी के पत्ते रामबाण है।  तुलसी के पत्ते और जीरे को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।  अब इस मिश्रण को रोज़ाना खाएं।  दस्त से छुटकारा मिलेगा।

सांस की दुर्गंध को दूर करे

तुलसी के पत्ते सांस की दु्र्गंध को दूर करने में बेहद फायदेमंद होते हैं।  इसके इस्तेमाल से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।  मुंह की बदबू को दूर करने में तुलसी के पत्तों को चबा लें।  फायदा मिलेगा।

नींद पूरी न होने के वजह से बढ़ने लगती है शुगर क्रेविंग



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TR4HlE
via Latest News in Hindi

0 Comments