कैविटी से निजात पाने के लिए चीनी युक्त पेय पदार्थ का उपयोग न करें

कैविटी की समस्या बहुत आम समस्या हो गई है| मीठा खाने और अच्छे से कुल्ला नहीं करने की वजह से ये समस्या अकसर लोगों में देखने को मिलती है| ये समस्या केवल बच्चो में ही नहीं देखने को मिलती परन्तु ये आज के समय में हर किसी व्यक्ति को हो रही है। इसके मुख्य कारण गलत खान पान है| आज हम आपको बता रहे कुछ घरेलू नुस्खे जो आपको कैविटी से छुटकारा दिलाएंगे –
रात को ब्रश अवश्य करें
याद रखें की आप रात में खाना खाने के बाद ब्रश जरूर करके सोएं| ऐसा करने से दांत में फसी हुईं चीज़े दूर हो जाएंगी हैं जो आपको कैविटी से बचाएंगी| अगर आप ब्रश नहीं करेंगे तो दांत में मौजूद खाद्य पदार्थ कैविटी का घर बना लेंगे।
फ्लोराइड को उपयोग में लाएं
कैविटी से बचने के लिए फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। ये आपको दांतों को स्ट्रॉन्ग बनाएगा| रोज़ाना फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का उपयोग करने से दांत में कैविटी नहीं होगी।
च्युइंगम का इस्तेमाल करें
कैविटी से छुटकारा पाने के लिए शुगर फ्री च्युइंगम का यूज़ करें। ये आपकी लार को बढ़ाता है और दांत में कैविटी नहीं होने देता।
चीज़ खाएं
दांतो के लिए चीज़ का उपयोग काफी फायदेमंद होता है| इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम और कैसीइन मौजूद होता है जो दांतों को कैविटी को दूर करता है|
चीनी मिश्रित पेय पदार्थ का न करें सेवन
कैविटी से निजात पाने के लिए चीनी युक्त पेय पदार्थ का उपयोग न करें। ये आपके दांतो के लिए बहुत कष्टदायक होगा और आपको झनझनाहट महसूस होगी। बेहतर है आप शक्कर युक्त पेय का उपयोग न करें।
यह भी पढ़ें:-
तुलसी एक पौधा जो अनेकों बीमारियों से राहत दिलाने में होता है मददगा
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3Axni67
via Latest News in Hindi
0 Comments