आजकल व्यक्ति के पास काम इतना है कि उसे पूरा करने के लिए उसे सारा समय कम लगता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी स्पीड इतनी बढ जाए कि वह कम समय में भी अपना ज्यादा से ज्यादा काम पूरा कर सके। लेकिन ऐसा तभी संभव है, जब आप अपने काम की स्पीड बढाएं। तो चलिए आज हम आपको ऐसा नुस्खा बताते हैं, जिसकी मदद से आप बेहद आसानी से अपनी कार्यक्षमता में इजाफा कर सकते हैं-

अपने काम की स्पीड बढाने के लिए आपको किसी भी तरह की दवाई का सेवन करने की आवश्यकता नहीं है।
बल्कि इसके लिए जरूरत है एक छोटा सा पावरनैप लेने की।
आपको भले ही लगता हो कि काम के बीच पावरनैप लेने से आपका समय बर्बाद होता है, लेकिन वास्तव में दोपहर की एक छोटी सी झपकी आपके काम की क्वालिटी को बढ़ा सकती है।

कई शोध बताते हैं कि थकान मिटाने के लिए पावर नैप लेना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। हालांकि आपका पावर नैप परफेक्ट नैप भी होना चाहिए। पावर नैप के नाम पर आप घंटों तक न सोते रहें।

यह भी पढ़ें:-

प्राणायाम हेतु किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानें



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3jLXUms
via Latest News in Hindi

0 Comments