बवासीर एक ऐसी समस्या है, जो देखने में भले ही आम लगे लेकिन वास्तव में यह काफी कष्टकारी होती है। इस रोग में गुदा के आंतरिक और बाहरी हिस्से पर सूजन और फुंसियां हो जाती हैं। कई बार तो इसमें खून भी निकलता है और व्यक्ति को काफी दर्द होता है। जिसके कारण व्यक्ति को दवाईयों का सेवन करना पड़ता है। लेकिन अगर आप घर पर ही बवासीर का इलाज करना चाहते हैं तो इसके लिए इन उपायों को अपनाया जा सकता है-

बवासीर से निजात पाने में आइस पैक की मदद ली जा सकती है। इसके लिए आप प्रभावित जगह पर आइस पैक से सिकाई करें। प्रतिदिन 5 से 10 मिनट सिकाई करने से आपको राहत महसूस होगी।

वैसे अगर आप चाहें तो बवासीर से निजात पाने के लिए गर्म पानी से नहा सकते हैं। गर्म पानी से नहाने से सूजन और खुजली कम होती है। नहाने के बाद प्रभावित हिस्से पर नारियल का तेल लगाना भी फायदेमंद होता है।

बवासीर से राहत पाने के लिए आप ताजा एलोवेरा का जेल निकालकर उसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें। आपको राहत मिलेगी।

लहसुन वाला दूध कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम को खत्म करने में है सहायक



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3A9K4k8
via Latest News in Hindi

0 Comments