योग से शरीर निरोग रहता है, लेकिन आपको पता है की अगर उसे सही तरीके से न किया जाए या उसके करते समय क्या सावधानी रखनी चाहि ये नहीं जानते तो इसके फायदे कम नुकसान ज्यादा होगा। जिस तरह योग करने मे श्वास पर ध्यान रखना जरूरी होता है ठीक उसी तरह प्राणायाम के भी कुछ नियम हैं।

साथ ही प्राणायाम करते समय क्या क्या बातें ध्यान में रखें और इसे करने से पहले क्या जानना जरूरी है इसका ध्यान रखना भी जरूरी होगा।

णायाम जब भी शुरू करें उसे पहले किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करें। सांस कब और कैसे छोड़नी और लेनी है इसका सही ज्ञान होना जरूरी है।अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो तो प्राणायाम करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। कभी किसी गंभीर बीमारी की दवा को छोड़ कर केवल प्राणायाम पर ही न निर्भर रहें। प्राणायाम हमेशा खाली पेट ही करें। पानी पी सकते हैं लेकि नइसे पीने के 15 मिनट बाद ही प्राणायाम कर सकते हैं।

अनुलोम-विलोम या तो सुबह करें या शाम को सूर्यास्त के बाद। दोपहर में बिल्कुल ना करें। शारीरिक तौर पर कमजोर, एनीमिया पीड़ित लोगों को प्राणायाम के दौरान सांस भरने और सांस निकालने के प्रयोग ज्यादा नहीं करने चाहिए। चार बार से अधिक सांस लेना और निकालना ही बहुत होगा।

यह भी पढ़ें:-

दूध और केसर का पैक चेहरे पर लगाने के फायदे



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3xFDHU3
via Latest News in Hindi

0 Comments