आधुनिक विज्ञान व आयुर्देविक विज्ञान दोनों से साबित हुआ है कि हमारे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध घी अत्यंत लाभदायक है| नियमित मात्रा में शुद्ध घी के प्रयोग से आप एक अच्छी सेहत पा सकते है| ऐसे माना जाता है कि एक इंसान को 15-20 ग्राम चिकनाई खानी चाहिए| आइए जानते है किस प्रकार शुद्ध घी जिसमे न कोई मिलावट है न नमक और न कैलोरीज हमारे लिए गुणकारी व लाभदायक है|

1 कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्तियों को शुद्ध घी का सेवन करना चाहिए| इसमें बटर की तुलना में कम फैट होता है|

2 शुद्ध घी के सेवन से शरीर स्वास्थ्य रहता है| इसके प्रयोग से शरीर की हड्डियां मजबूत होती है| यह मानसिक व शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने में सहायता करता है व आंखो की रोशनी के लिए लाभदायक साबित होता है|

3 ऐसा माना जाता है कि शुद्ध घी मानसिक संबंधित कार्यो को तेज़ करने में सहायता करता है व शरीर को बैलेंस रखने में फायदेमंद साबित होता है|

4 कम मात्रा में फैट होने के कारण इसे पचाने में मुश्किल नहीं होती|

5 इसमें विटामिन ए, डी, इ और के पाए जाते है| यह शरीर से रसायनिक पदार्थो को निकालने में सहायता करता है|

6 शुद्ध घी को आप बहुत सालों तक बिना फ्रिज के स्टोर कर सकते है|

7 शुद्ध घी हमारे शरीर को फैट प्रदान करता है जो कि हमारे शरीर के लिए जरुरी आहार है| इससे सैल मेम्ब्रेन मजबूत होती है , त्वचा व दिमाग स्वस्थ रहते है तथा पेट का पाचन ठीक रहता है| इसके प्रयोग से कोई हानि नहीं होती|

8 शुद्ध घी को आप बार बार उपयोग में ला सकते है| इसमें जलने और खराब होने का डर नहीं होता|

9 यदि आपको खांसी की समस्या है तो आप अपनी छाती पर घी का प्रयोग करें और तुरंत राहत पाएं|

10 प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए घी बहुत लाभदायक साबित होता है|

यह भी पढ़ें : 

मोटापे की वजह से बिगड़ गई है शेप, तो इन दो योगासन की मदद से आसानी से कम होगी चर्बी

जीभ के छालों से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, मिनटों में मिलेगी राहत



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AZcPGY
via Latest News in Hindi

0 Comments