दही खाने का सही समय पता नहीं होगा आपको

यूं तो मौसम कोई भी हो, कुछ लोग बारह महीनों दही खाना पसंद करते हैं। हां, कुछ लोगों को सर्दी जुकाम की शिकायत होती है, तो वे सिर्फ गर्मी के मौसम में ही दही खाते हैं। लेकिन आपकी पाचन क्रिया अगर सही है तो आप कभी भी दही खा सकते। लेकिन दही खाने का भरपूर फायदा तो आपको तभी मिलेगा जब आप एक निश्चित समय में दही खाएंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि कब दही खाना स्वास्थ्य के हानिकारक है।
सर्दी, जुकाम और कफ की शिकायत है तो रात में भूलकर भी दही न खाएं। अगर ऐसा करते हैं तो सुबह उठकर आपको तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। आपको ठंड लग सकती है। यहां तक कि ठंड के कारण छाती में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
रात में दही खाना अपच भी करवाता है। इसलिए कोशिश करें कि रात के बजाय दिन में ही दही खाएं। इसका आपको ज्यादा लाभ मिलेगा।
अगर आपको दही खाने से दिक्कत है लेकिन दही खाने का मन करता है तो दिन में बिना चीनी की दही खाएं। जितना हो सके दही सादा ही खाएं।
सर्दी-जुकाम की शिकायत नहीं है और आप रात में दही खाना चाहते हैं तो अब चीनी, नमक या काली मिर्च पाउडर जरूर मिलाएं, इससे यह आसानी से पचता है।
दही खुद में ही गरिष्ठ होता है, इसलिए जब यह गर्म हो तो इसे बिल्कुल भी न खाएं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3hPvzum
via Latest News in Hindi
0 Comments