मुंहासों की समस्या एक ऐसी गंभीर समस्या है जो आपके सुंदर और आकर्षक चेहरे को पूरी तरह बिगाड़कर गंदा कर देती है। चेहरे का पूरी तरह सही ढंग से खयाल न ऱखने,अच्छी तरह से साफ ना करने या सही तरीके से न धोने के कारण हमारे चेहरे पर मुंहासे आ जाते है। इसी प्रकार ज्यादा तेल,दूध, घी इत्यादि के सेवन करने से भी बहुत ही तेजी से मुंहासे पूरे चेहरे को अपनी चपेट में ले लेते है। चेहरे पर मुहांसों का काऱण काफी हद तक इन्हे माना जाता है।

लंबे समय तक आप यदि स्मार्ट फोन को भी कान से सटाकर रखते हो तो बेक्टेरिया त्वचा के रोम छिद्र में छुप जाते है,उनके कारण भी चेहरे पर मुंहासे लगातार बढने लगते है । इसलिये बात करते समय हेडफोन का इस्तेमाल अवश्य करें ।

चेहरे पर बॉडी लोशन लगा देने से भी मुहांसे होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। बॉडी लोशन में मक्खन बहुत ही ज्यादा होता है, इसलिए चेहरे पर हमेशा फेसक्रीम ही लगाएं।

अत्यधिक मीठा कभी सेवन नहीं करना चाहिए, चीनी में ग्लाइसेमिक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे मुहांसे हो सकते हैं, इसलिए चीनी व कार्बोहाइड्रेट युक्त भोज्य पदार्थो का ज्यादा सेवन करने से अवश्य बचें। पोषक तत्वों से भरपूर फलों व सब्जियों का सेवन खूब करें।

नहीं जानते होंगे आप नारियल पानी के इन फायदों को



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TUAeDo
via Latest News in Hindi

0 Comments