चेहरे की ख़ूबसूरती के साथ दांतो का भी खूबसूरत व चमकदार होना आवश्यक है। ऐसा अक्सर देखा गया है कि आप अपने चेहरे को चमकाने में तो लगे रहते है लेकिन अपने दांतो की सफाई की अवहेलना करते रहते है। अगर आप का चेहरा व मुस्कराहट खूबसूरत है लेकिन आपके दांत सुन्दर व स्वस्थ नहीं है तो आप शर्मिंदा हो सकते है। आइये जानते है कुछ प्राकृतिक घरेलू उपाय जिन्हे अपनाकर आप अपने दांतो को सुन्दर व चमकीला बना सकते है। दांतो की सफाई के लिए आप इन फलो का इस्तेमाल कर सकते है –

पाइनएप्पल – पाइनएप्पल में ब्रेमलेन नामक पोषण तत्त्व पाया जाता है।  इस तत्त्व से दांतो की शाइनिंग व सफेदी बढ़ जाती है।  अन्नानास में ही सिर्फ ये पोषक तत्त्व पाया जाता है।  अतः रोज़ाना अनानास खाये।  प्रेग्नेंट महिलाएं इसका सेवन न करें।

सेव खाएं – जब हम सेब को दांतो से चबा कर खाते है तो यह हमारे दांतो को घिसकर उन्हें साफ़ कर देता है।  सेब को हमेशा छिलके सहित खाएं।  दांतो को चमकाने के लिए रोज़ाना सेब खाएं।

केला खाएं – अगर आपके दांतो में पीलापन छा गया है तो आप केला खाएं।  केले में पोटैशियम, जिंक, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते है जो दांतो को सुन्दर व स्वस्थ बनाते है।  केले के रोज़ाना सेवन करने से आपके दांत सफ़ेद हो जाएंगे।

स्ट्रॉबेरी का सेवन – स्ट्रॉबेरी का सेवन हमारे स्वास्थ्य और दांतो के लिए लाभदायक होता है।  स्ट्रॉबेरी में मौलिक और विटामिन सी प्रचूर मात्रा में पाए जाते है जो दांतो को चमकीले बनाने में हमारी सहायता करते है।  स्ट्रॉबेरी के नियमित सेवन से दांत सफ़ेद व चमकदार बन जाते है।

तरबूज खाएं – तरबूज में कैल्सियम, मैग्नीशियम व पोटैशियम पाया जाता है जो दांतो के पीलेपन को दूर करके उन्हें सफ़ेद बना देता है।  तरबूज खाने से दांतो की सफाई भी भली भांति हो जाती है। तरबूज में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो दांतो के लिए फायदेमंद है।

आप नियमित रूप से फलो का सेवन करके स्वस्थ दांत व मसूड़े पा सकते है।  आप इन फलो का सेवन रोज़ाना करें।

ऐसे करें अपना बचाव अगर आप है बार-बार डकार आने से है परेशान



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3kwBoQa
via Latest News in Hindi

0 Comments