खूबसूरत होंठ चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा होता है। होंठो को सुन्दर बनाने के लिए लोग बहुत से प्रयत्न करते है जैसे लिप बाम, लिपस्टिक, मॉइस्चराइजर, लिप लाइनर लगाते है। लेकिन लंबे समय तक इन उत्पादों का प्रयोग करने से होंठ को नुसकान पहुच सकता है। आप भी होंठो के कालेपन से और होंठो की समस्या से परेशान है तो इन घरेलु नुस्खों को अपनाकर इन्हें खूबसूरत बना सकती है।

बटर – दो चम्मच कोको बटर ले और आधा चम्मच हनी वैक्स ले। हनी वैक्स को उबलते पानी में डालकर पिघला ले। अब इसमें कोको बटर मिलाऐ। इस मिश्रण को ठंडा होने दे। इसके बाद एक ब्रश से इसे होंठो पर लागए। होंठो का कालापन दूर होगा और होंठ मुलायम हो जाएंगे।

मलाई – होंठो में रूखापन न रहे इसके लिए थोड़ी सी मलाई में थोड़ी सी हल्दी मिलाये और फिर इसे होंठो पर लगाकर धीरे धीरे मालिश करे। इस प्रयोग से आपके होंठ खूबसूरत व गुलाबी हो जाएंगे।

गुलाब – गुलाब की पंखुड़ियां होंठो के कालेपन को दूर करने के लिए बहुत ही कारगर है। गुलाब की पत्तियो को पीसकर इसमें थोड़ी सी मात्रा में ग्लिसरीन मिला ले। इसे रोज़ रात को सोने के समय होंठो पर लगाकर सो जाए और सुबह इसे धो ले। इससे आपके होंठ गुलाबी और मखमली हो जाएंगे।

नीबू का प्रयोग – नीबू भी होंठो का कालापन दूर करने में काफी सहायक होता है। उसके लिए आप इस्तेमाल किये हुए नीबू को अपने होंठो पर सुबह व शाम लगाएं।

केसर मलें – केसर होंठो के कालेपन को दूर करने में बहुत लाभदायक है। थोड़े से कच्चे दूध में केसर मिलाएं और इसको अपने होंठो पर लगाए। इस प्रयोग से आपके होंठ पहले से भी अधिक खूबसूरत दिखेंगे।

हनी – शहद के प्रयोग से आपके होंठ कोमल व चमकीले हो जाएंगे। इसके लिए थोड़े से शहद को अपनी ऊँगली में ले और इसे अपने होंठो पे मले। दिन में 2-3 बार ऐसा करे। होंठो का कालापन जल्द ही दूर हो जायेगा।

चुकंदर का प्रयोग – चुकंदर भी होंठो की सुंदरता के लिए बहुत ही फायदेमंद है। चुकंदर के टुकड़ो को होंठो पर मले। आपके होंठ गुलाबी हो जाएंगे।

इन आसान तरीकों से झुर्रियां होती है बहुत जल्दी दूर



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3eRJK1t
via Latest News in Hindi

0 Comments