अपनाएं ये घरेलू उपाय अगर आप भी है कमर दर्द से परेशान

आज की भाग दौड़ भरी जीवन शैली के चलते आज अधिकतर लोग कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे है। ज्यादा देर कम्प्यूटर के सामने बैठे या फिर एक ही पोस्चर में बैठने से कमर में दर्द होने लगता है। आज हम आपको बता रहे है कमर दर्द से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय जो आपकी काफी मदद करेंगे। अगर आप ज्यादा दर्द से पीड़ित है तो आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते है। आइये जानें घरेलू उपायों के बारे में –
अजवाइन का करें सेवन
कमर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का सेवन करें। आप 1 एक छोटा चम्मच अज्वाइन को तवे पर भून लें। ठंडा होने पर उसे चबा लें। ऐसा करीब 7 दिन तक करें। कमर के दर्द से छुटकारा मिलेगा।
पानी से सेक करें
कमर दर्द से राहत पाने के लिए पानी की सिकाई करना न भूलें। हल्के गर्म पानी से ही कमर में सेक करें। बहुत आराम मिलेगा।
एक्सरसाइज या मॉर्निंग वॉक करें
मॉर्निंग वॉक करने से अनेको हेल्थ संबंधी प्रोब्लम्स से राहत मिलती है। बीमारियों से बचने के लिए 2 मील सैर अवश्य करें। मॉर्निंग वॉक करने से कमर दर्द में आराम मिलेगा।
सरसों का तेल लगाएं
लहसुन की तीन-चार कलियां सरसों के हल्के गर्म तेल में मिला लें । जब तेल ठंडा हो जाए तो उससे कमर पर लगाएं। बहुत फायदा मिलेगा।
कैल्शियम युक्त आहार खाएं
कमर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए कैल्शियम युक्त आहार अवश्य लें। कैल्शियम का सेवन करने से कमर दर्द बहुत जल्द ठीक हो जाएगा और दर्द से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें-
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3i17O3V
via Latest News in Hindi
0 Comments