नसीरुद्दीन शाह जिन्हें पिछले हफ्ते मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में निमोनिया के ट्रीटमेंट के लिए एडमिट किया गया था , वह कल ठीक होकर अपने घर वापिस आ गए है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए है। उनके बेटे विवान शाह ने अपने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर की शेयर जिसमे वह अपने घर में नजर आ रहे है।

अपने पापा नसीर और माँ रत्ना पाठक शाह के बेडरूम से फोटो शेयर करते हुए विवान ने लिखा, “बैक होम’. अगली स्टोरी में विवान ने लिखा, “ये आज सुबह ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए। ” फोटो में हम नसीर साहब और उनकी बीवी रत्ना पाठक शाह को उनके बेडरूम में रेगुलर काम करते हुए देख सकते है।

नसीर साहब को पिछले मंगलवार मुंबई में खार में स्थित हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था क्यूंकि उनके लंग्स में पैच पाया गया था। उन्होंने ट्रीटमेंट को सही रूप से रेस्पॉन्ड किया और अब पूरी तरह से ठीक होकर वह अपने घर वापिस आ गए है।जब से उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर आयी थी, उनके फैंस और चाहने वाले उनकी तबीयत को लेकर काफी परेशान थे। अब जब विवान ने अपने पापा के सही होने की जानकारी दी और उनकी तस्वीर शेयर की, सबको चैन की सांस आयी है।

वर्कफ़्रंट पर, नसीर साहब को पिछले साल ज़ी 5 की फिल्म मी रक़सम में देखा गया था। यह फिल्म एक बाप बेटी के बीच के बांड को दिखाती है। वही उनकी बीवी रत्ना पाठक शाह को अब जल्दी ही हम रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार में देखने वाले है।

मजेदार जोक्स: औरत ही औरत की दुश्मन होती है



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2V8dxM7
via Latest News in Hindi

0 Comments