हिमाचल में कोरोना के नए “डबल म्यूटेंट” वेरीयंट से हड़कंप

एक ओर देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में मिलती राहत को देखते हुए देशभर में लगे लॉकडाउन के नियमो में ढ़िल देने की कार्रवाई चल रही है वही हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए ‘डबल म्यूटंट’ वेरीयंट के 16 नए मामले सामने आए हैं इसकी पुष्टि जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिये हुई है। नेशनल स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अनुसार हिमाचल प्रदेश ने अब तक जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए विशेष निगरानी में 876 सैंपल दिल्ली भेजे थे जिनमें से 146 की रिपोर्ट आ चुकी है।
रिपोर्ट में 146 सैम्पल में से 64 में किसी तरह का कोरोना म्यूटेंट नहीं पाया गया है वही 40 सैंपलों की रिपोर्ट में यूके वैरिएंट की पुष्टि हुई है और इनके अलावा 16 में ‘डबल म्यूटेंट’ की पुष्टि हुई है तथा एक सैंपल फेल हुआ है। कोरोना संक्रमण में होते अलग अलग बदलाव उसे और भयावह बना रहे है जिसे देख कर स्वास्थ्य विभाग परेशान है।
बता दें, हिमाचल सरकार बाक़ी के सैंपलों की रिपोर्ट के लिए लगातार NCDC अधिकारियों के सम्पर्क में है। पिछले साल से कोरोना संक्रमण (कोविड-19) में म्यूटेशन देखने को मिला है यह संक्रमण अपना रूप बार-बार बदल रहा है।
इसको देखते हुए विभिन्न राज्यों में 10 क्षेत्रीय जीनोम सीक्वेंसिंग लैब्रॉटॉरी स्थापित की गई है ताकि कोरोना के वैरिएंट के बारे में रीसर्च की जा सके। हिमाचल प्रदेश के लिए एनसीडीसी दिल्ली को क्षेत्रीय जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशाला के तौर पर नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें:
कोविड -19 के उत्पत्ति की जांच के लिए सौंपनी चाहिए वुहान लैब की चाबी
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3cdYwhr
via Latest News in Hindi
0 Comments