गर्मी के मौसम में कई बच्चे स्विमिंग की क्लासेज लेते हैं. कई लोगों का स्विमिंग एक शौक होता हैं लेकिन कई लोग अपनी सेहत के लिए स्विमिंग करते हैं. अब आप सोच रहे होंगे की स्विमिंग से क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं, तो हम आपको बताते हैं स्विमिंग से आपका मोटापा कम होता हैं साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही बना रहता हैं. इसलिए आपको रोजाना स्विमिंग करनी चाहिए। आईये हम आपको बहुत सारे लाभों से रूबरू करवाते हैं।

यदि आप तनाव का शिकार हो रहे है। ऐसे में स्विमिंग आपके लिये बेहद फायदेमंद है। यह आपको तनाव से छुटकारा दिलाकर तरोताजा बनाती है।

स्विमिंग आपके वजन को कम कर मोटापे से बचाती है। प्रतिदिन स्विमिंग कर आप शरीर से लगभग 440 कैलोरी कम कर सकते हैं।

स्विमिंग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन तरीका है। यह आपका स्टेमिना बढ़ाता है और आप चुस्त दुरुस्त रहते हैं।

स्विमिंग आपके शरीर की अकड़न को कम करने में सक्षम है। यह शरीर को लचीला बनाने में बेहद प्रभावकारी है। इसके अलावा यह आपको एकदम अ आरामदायक महसूस कराता है।

यह दिल के लिए फायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के अलावा भी यह दिल और फेफड़ों को स्वस्थ रखने व हड्ड‍ियों को मजबूत बनाए रखने में मददगार व्यायाम है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3hdYRTb
via Latest News in Hindi

0 Comments