अंगूर के बीज है कैंसर जैसे रोगों मे भी मददगार

अंगूर एक ऐसा फल हैं जिसको सब बड़े चाव से खाते हैं. क्युकि अंगूर खट्टे मीठे लगने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होते हैं. अंगूर हमारे स्वास्थ्य को भी ठीक रखते हैं साथ ही अंगूर के बीज इससे भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. आईये जानते हैं अंगूर के बीज से होने वाले फायदों के बारे में।
कई शोध में पाया गया है कि अंगूर के बीज में मौजूद बी2जी2 तत्व प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को रोकने में भी मददगार हो सकती है। हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि अंगूर के बीज में से इस तत्व को निकालने की प्रक्रिया अब तक अधिक खर्चीली थी लेकिन उन्होंने इसकी किफायती प्रणाली भी तैयार की है।
दरअसल अंगूर के बीज में एक तत्व मौजूद रहता है। यह तत्व दांत के ऊपरी सतह पर चमक कायम करने वाली परत के ऊतकों को मजबूती देने में सहायक है। इन ऊतकों को डेंटिन कहते हैं, जिनके बरकरार रहने से दांतों का क्षरण नहीं होता। डेंटिन दांतों की बाहरी सतह पर होता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Tim6TZ
via Latest News in Hindi
0 Comments