शरीर को हेल्दी बनाने में बहुत सहायक है सरसों

सरसों को अंग्रेजी में Mustard plant कहा जाता है। ये पौधा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, विटामिन ए और पोटेशियम पाए जाते हैं जो शरीर को हैल्दी बनाने में फायदेमंद है। सरसो का सेवन लोग सब्जी की रूप में करते हैं। इसका तेल शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। सरसो के तेल को लगाने से मांसपेशियों में दर्द, सूजन, दाद आदि से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानें सरसों के अन्य लाभ –
मांसपेशियों का दर्द दूर करे
मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए सरसो का सेवन करें और फिर थोड़ी देर बाद पानी पी लें। बहुत फायदा मिलेगा। रोज़ाना इसको खाने से दर्द दूर हो जाएगा।
दर्द से छुटकारा दिलाए
सरसों के हल्के गर्म तेल से शरीर की करीब 10 से 15 मिनट तक मालिश करें। ऐसा करने से दर्द दूर हो जाएगा। ये नुस्खा करीब 2 या 3 बार करें। बहुत लाभ मिलेगा।
अस्थमा में फायदेमंद
सरसों के हल्के गर्म तेल में थोड़ा सा कपूर मिक्स कर लें। ये मिश्रण जब ठंडा हो जाए तो इसे पीठ पर लगाएं। ऐसा करीब 2 से 3 बार करें। फर्क नज़र आएगा।
सांस की बदबू से निजात दिलाए
सरसों को खाने से सांस की बदबू को दूर किया जा सकता है। सरसों का सेवन करने के बाद पानी से कुल्ला कर लें। बहुत लाभ मिलेगा।
सर्दी-जुकाम से राहत दिलाए
सरसों के तेल को लहसुन के साथ मिक्स कर लें। फिर इस मिश्रण को छाती और पीठ पर लगाएं। ऐसा करीब 3 बार करें। आराम मिलेगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3caMc1u
via Latest News in Hindi
0 Comments