कोरोना टीकाकरण का असर अब दिखने लगा है। भयंकर प्रकोप और इससे हुई तबाही के बाद अब धीरे धीरे ढील देना शुरू हो गया है। ब्रिटेन में पहली बार जीरो डेथ दर्ज की गई है।

ब्रिटेन में मार्च 2020 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब कोरोना से एक भी मौत दर्ज न की गई हो। इजरायल ने भी कोरोना संबंधी प्रतिबंधों को हटाना शुरू कर दिया है। इससे यह उम्मीद बंधी है कि वायरस को हराकर दुनिया एक बार फिर पटरी पर लौट जाएगी।

छले साल जब कोरोना ने यूरोपीय देशों पर कहर बरसाना शुरू किया था तो ब्रिटेन में हर दिन हजारों मौतें दर्ज हो रही थीं। लेकिन मंगलवार को यहां मार्च 2020 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब कोरोना संक्रमण से ‘शून्य’ मौत दर्ज की गई। हालांकि, ब्रिटेन में अभी भी तीसरी लहर की आशंका के कारण कोरोना संबंधी प्रतिबंध जारी हैं।

इजराइल में राहत:

मंगलवार को इजरायल ने देश में कोरोना की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों को पूरी तरह हटा लिया है। फ्रांस 24 की खबर के मुताबिक, देश में कोरोना टीकाकरण जोरों पर है। हालांकि, जिन बच्चों और व्यस्कों को टीका नहीं दिया गया है उन्हें भी अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने, होटल-रेस्तरां जाने की इजाजत है।

देश में रविवार को कोरोना के कुल 22 हजार 360 सैंपल लिए गए। इनमें से महज 4 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। पूरे इजरायल में फिलहाल कोरोना के सिर्फ 352 ऐक्टिव केस हैं और इनमें से 49 अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक इजरायल में 55 लाख लोगों को कोरोना टीका दिया जा चुका है, जिनमें से 51 लाख को दूसरी खुराक भी मिल गई है। इजरायल में कुल 8 लाख 32 हजार लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

कोविड -19 के उत्पत्ति की जांच के लिए सौंपनी चाहिए वुहान लैब की चाबी



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3iehN6c
via Latest News in Hindi

0 Comments