आज के समय में भारत में एक बड़ी संख्या में लोग मधुमेह पीड़ित है। माना जाता है कि डायबिटीक व्यक्ति को मीठा नहीं खाना चाहिए। यह सच है कि अत्यधिक मीठा मधुमेह पीड़ित के लिए उचित नहीं है। लेकिन इससे अलग भी ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनसे उन्हें तौबा करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में-

अगर आप मांसाहारी हैं तो आप बीफ से दूरी बनाएं। बीफ में सैच्युरेटेड फैट पाया जाता है। अगर डायबिटीज के मरीज इसे खाते हैं तो उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियां का शिकार भी हो सकते हैं। इस तरह के खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। इसकी जगह में आप फिश या चिकन कम मात्रा में ले सकते हैं।

व्हाइट पास्ता एक ऐसी चीज है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है लेकिन एक डायबिटिक पेशेंट के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस तरह के खाने में ज्यादा मात्रा में कार्बोहाईड्रेट पाया जाता है जो आपको नुकसान करेगा।

दही भले ही आपके लिए अच्छी हो लेकिन फ्लेवर्ड योगर्ट से दूरी बनाने में ही भलाई है। प्लेन योगर्ट में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो कि डायबीटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन फ्लेवर्ड योगर्ट में यह नहीं पाया जाता जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। डायबिटीज में तली भुनी चीजें भी नहीं खानी चाहिए। इससे आपके शरीर का फैट कंट्रोल में रहेगा।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3don74i
via Latest News in Hindi

0 Comments