ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें घूमना तो बेहद पसंद होता है, लेकिन फिर भी वह कहीं बाहर जाने से बचते हैं और इसके पीछे होती है सफर में होने वाली उल्टियां। दरअसल, हर किसी के लिए सफर करना आसान नहीं होता। कार या बस में बैठते ही उनका जी मचलाने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको उल्टी से निजात पाने के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं-

सफर के दौरान जब भी आपका जी मचलाएं, तो तुंरत ही मुंह में लौंग रखकर चूसें। ऐसा करने से आपका जी मिचलाना बंद हो जायेगा।

वहीं पुदीना भी उल्टियों से निजात दिलाता है। आप सफर के दौरान पुदीने के तेल की कुछ बूंदे रूमाल पर छिड़के और उसे सूंघते रहे। वैसे पुदीने के पत्तों को गर्म पानी और 1 चम्मच शहद मिलाए। कहीं निकलने से पहले इस मिश्रण को पियें। इससे आपका सफर आराम से कट जाएगा।

अनारदाना चूर्ण या अदरक पाचक आदि खाने से भी सफर में जी घबराना मिटता है। जब भी किसी सफर के लिए निकलें। अपने साथ एक नींबू जरूर रखें। इस नींबू को सूंघते रहें। ऐसा करने से उल्टी नहीं आएगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3x7D9ar
via Latest News in Hindi

0 Comments