खरीदने जा रहे हैं मस्कारा, तो रखें इन बातों का खास ध्यान

मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। शादी, पार्टी व अन्य फंक्शन में खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप करना काफी ‘ट्रेंड’ में है। ड्रेस के साथ अलग-अलग रंगों के आई शैडो को लगाकर लुक को निखारना हर महिला चाहती है। फाउंडेशन व कॉम्पैक्ट जैसे चेहरे को गोरा बनाता है, वैसे ही मस्कारा और आई लाइनर व शैडो आंखों की ख़ूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। मेकअप करने के लिए सही उपकरणों का इस्तेमाल करना बेहद आवश्यक होता है। पलकों को शेप देने के साथ मस्कारा सुंदरता को बढ़ा देता है। अगर आप भी मस्कारा खरीदने जा रही हैं तो ये बातें जान लें –
मस्कारा के लिए दो तरह के ब्रश आते हैं। ऐसे में आप पलकों को घना दिखाने वाला ब्रश या फिर एचडी लैशेज वाला ब्रश चुन सकते हैं ।
वॉटरप्रूफ मस्कारा को अगर आप खरीदने जा रही हैं तो उसे रोजाना यूज़ में न लें।
मस्कारा जब भी खरीदें उसकी शेप का ध्यान रखें। हमेशा ध्यान रखें कि शेप पर्फेक्ट हो और वह ड्राई न हो।
छोटी आँखों के लिए हैं ब्लैक कलर का मस्कारा खरीदना उचित विकल्प नहीं है। ऐसी आंखों के लिए ब्लू शेड का मस्कारा अच्छा विकल्प है।
त्वचा के रंग के अनुसार मस्कारा खरीदें। अगर आपके स्किन का कलर डार्क है तो ऐसे में ब्लैक मस्कारा लेना अच्छा ऑप्शन है और गोरे रंग के लिए डार्क ब्राउन कलर चुनना बेहतर विकल्प है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3vmAyb2
via Latest News in Hindi
0 Comments