कहीं आप भी तो गलत टाइम पर नहीं खाते यह हेल्दी फूड्स

आमतौर पर कहा जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी फूड खाना बेहद आवश्यक होता है। यह सच है लेकिन पूरी तरह से नहीं। आपको अपने आसपास ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो हेल्दी खाने के बाद भी खुद को फिट नहीं रख पाते और इसकी वजह है उनका गलत समय पर खाना। हर चीज को खाने का एक समय होता है और अगर भोजन को गलत समय पर खाया जाए तो इससे सिर्फ नुकसान ही होता है। तो चलिए जानते हैं हेल्दी फूड्स को खाने का सही समय-
केला
पोटेशियम युक्त केला एक संपूर्ण आहार माना गया है क्योंकि इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन केले को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम का संतुलन बिगड़ जाता है और व्यक्ति को पेट में जलन का अहसास होता है।
सेब
कहते हैं कि अगर हर दिन एक सेब खाया जाए तो डाॅक्टर के पास जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। लेकिन सेब को कभी भी रात में नहीं खाना चाहिए। रात को सेब खाने से शरीर में एसिड अधिक बनता है, जिससे खाना पचने में दिक्कत होती है। कोशिश करें कि आप सेब का सेवन सुबह के समय करें।
ग्रीन टी
बढ़ते वजन से परेशान लोग ग्रीन टी को अपने आहार में अवश्य शामिल करते है। ग्रीन.टी को इस्तेमाल करने का बेहतर समय खाने के बाद का है। भूखे पेट ग्रीन.टी पीने से शरीर को कोई फायदा नहीं होता है।
दूध
दूध शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करता है लेकिन दूध को भी भूखे पेट नहीं पीना चाहिए। दूध में सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन होता है, जो पेट की मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है।
दाल
दालें प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत मानी गई हैं लेकिन इनका सेवन देर रात नहीं करना चाहिए। दाल में प्रोटीन ज्यादा होता है और रात को इनका सेवन करने से पेट से जुड़ी प्रॉब्लम पैदा होती है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3w5hIGI
via Latest News in Hindi
0 Comments